सामाजिक सरोकार
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने बेघर बच्चों के लिए बढ़ाये मदद के हाथ

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
विकासनगर के भीमावाला गांव में बीते दिनों बारिश के कहर से मकान ढहने की घटना में बेघर हुए बच्चों की मदद के लिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने मदद के हाथ बढ़ाये हैं। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बेघर हुए बच्चों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा देने के साथ उन्हें आर्थिक मदद का चैक भी सौंपा।
शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भीमावाला गांव पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बेघर हुए बच्चों को 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। शादाब शम्स ने कहा कि वक्फ बोर्ड जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर है।



