अपना दून

3 घंटे बंद रहा चकराता-कालसी मोटर मार्ग

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर बारिश व भूस्खलन के चलते एक पेड़ सड़क के बीच गिर गया जिससे इस मोटर मार्ग पर करीब 3 घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने पर विभागीय कर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।

चकराता-कालसी मार्ग चकराता और जौनसार-बावर क्षेत्र के बड़े हिस्से को देहरादून, विकासनगर सहित मैदानी क्षेत्रों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। बरसात के में भूस्खलन से इस मार्ग पर अक्सर यातायात बाधित हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button