देहरादून
विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना का होना जरूरी: पुंडीर

डीबीएल संवाददाता।
क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना का होना बहुत जरूरी है। यह बात देहरादून जिले के सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने क्षेत्र के झिवरहेड़ी की नीलकंठ कॉलोनी में इंटरलॉकिंग मार्ग के उद्घाटन अवसर पर कही। नीलकंठ कॉलोनी के निवासियों की ओर से लंबे समय से आंतरिक मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी।
इस अवसर पर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



