उत्तराखंड

सीएस ने नौगांव क्षेत्र का किया दौरा – योजनाओं की प्रगति पर ली जानकारी

कुलदीप कुमार

बड़कोट। यमुना घाटी के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने हार्क नौगांव में पहुंचकर क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। योजनाओं की प्रगति पर सीएस ने संतोष जाहिर किया।

शनिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार हार्क संस्था के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने टिशू कल्चर लैब की कार्यप्रगति की जानकारी ली। इस दौरान संस्था की ओर से मिट्टी टेस्टिंग के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई। हार्क संस्था के सचिव महेंद्र सिंह कुंवर ने नौगांव में स्वीकृत कृषि मंडी के निर्माण में आ रही तकनीकी कारणों को सुलझाने में मुख्य सचिव से सहयोग मांगा। साथी यमुना घाटी में हो रही फूलों की खेती के लिए देहरादून में मंडी स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि यमुना घाटी क्षेत्र में बृहद रूप में फूलों की खेती की जा रही है। फूलों की मंडी न होने के कारण किसानों को फूलों के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। मुख्य सचिव ने हार्क नौगांव में डेढ़ घंटे तक हार्क परिसर में रहकर यहां की जानकारी हासिल की और समस्याओं को सुना। मुख्य सचिव ने इससे पूर्व लाखामंडल में पौराणिक शिव मंदिर के दर्शन भी किये।

इस मौके पर जिला अधिकारी डॉ आशीष चैहान हार्क सचिव महेंद्र कुमार, यमुना घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन अध्यक्ष जगमोहन चंद, सुरेश रमोला, एसडीम पुरोला पूरण राणा, एसडीएम बड़कोट अनुराग आर्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button