संस्कृति एवं संभ्यता

21 सितंबर से शुरू होगा नवरात्र का पर्व

नवरात्र इस बार 21 सितंबर गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। प्रतिपदा तिथि में सुबह सात बजकर अड़तीस मिनट पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त है। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी पर्यन्त नवरात्रि व्रत व दुर्गा पूजन किया जाता है। देहरादून में कई स्थानों पर दुर्गा पूजाएं और जागरण के कार्यक्रम होने हैं। मंदिरों में एक बार फिर से उत्सव का माहौल रहेगा।

नवरात्रियों तक व्रत करने से नवरात्र व्रत पूर्ण होता है। शारदीय नवरात्र शक्ति उपासना का समय है। देवी व्रतों में कुमारी पूजन (कन्याओं का पूजन) जरूरी बताया गया है। 2 से 10 साल तक की कन्याओं को देवी मानकर उनको भोजनादि से तृप्त किया जाता है। विद्वानों के अनुसार इन दिनों भू शयन, ब्रह्मचर्य पालन, क्षमा, दया, उदारता पूर्वक रहने, क्रोध, लोभ, मोह का त्याग कर नवमी व्रत का पारण करें तो इससे देवी प्रसन्न होती है।

घट स्थापना का ये है शुभ मुहूर्त:

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 21 सितंबर को सुबह 10ः25 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। रात 11ः23 बजे तक हस्त नश्रत्र रहेगा। हस्त नश्रत्र और अभिजित मुहूर्त, द्विस्वभाव लग्न में कलश स्थापना शुभ मानी जाती है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11ः46 से 12ः34 बजे तक रहेगा। सुबह 7ः38 से 8ः10 बजे तक कन्या लग्न और 12ः50 से 1ः42 बजे दोपहर तक धनु लग्न में कलश स्थापना (जौ बोना) अधिक शुभ रहेगा। ये समय सभी तरह से दोष मुक्त है। इसके बाद 3ः16 बजे तक राहुकाल रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button