उत्तराखंड

अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड में स्वछता अभियान के ब्रांड अंबेसडर

देहरादून। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडर होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में पहुंचेंगे। हालांकि उन्होंने किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के जन्मदिन से उत्तराखंड में सरकार ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान दो अक्तूबर गांधी जयंती तक चलेगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अभियान से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को जोड़ा गया है। उन्हें उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या अक्षय कुमार दो अक्तूबर से पहले उत्तराखंड आएंगे तो सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अभी डेट तय नहीं हुई है। दो अक्तूबर से पहले अभिनेता अक्षय कुमार का आना मुश्किल है। जैसे ही उनके आने की डेट फाइनल होगी, इसकी जानकारी दी जाएगी। कहा कि पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अभियान में जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Cleanliness campaign, Brand Ambassador, Akshay Kumar

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button