उत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना: अधिकांश जगह निर्दलीय उम्मीदवार जीते

देहरादून/डीबीएल संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में कई नतीजे घोषित हो गए, जबकि कुछ पर मतगणना जारी थी। देहरादून जिले के थानो जिला पंचायत से कांग्रेस से अश्वनी बहुगुणा निर्वाचित हुए। रायपुर के लड़वाकोट से शिवानी कंडारी ग्राम प्रधान चुनी गई। रायपुर ब्लॉक की सबसे कम उम्र महज 25 साल में प्रधान बनी है। उनका कहना है कि गांव की महिलाओं का सशक्त बनाना, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की सुविधाएं बेहतर करना है। वह छह उम्मीदवार को हराकर जीती है। डोईवाला विकासखंड में क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधानों के रिजल्ट आने लगे हैं। डोईवाला विकासखंड के अंतर्गत जोगीवाला माफी ग्रामसभा सभा में सोवन सिंह कैंतूरा प्रधान, चक जोगीवाला में भगवान सिंह मेहर प्रधान चुने गए। वहीं, साहब नगर में अमर खत्री बीडीसी, गुमानीवाला प्रथम में किशोरी प्रणाली बीडीसी, साहब नगर में ध्यान सिंह असवाल प्रधान चुने गए।

रायपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 4 सीटों पर परिणाम घोषित हो गए हैं। कुडीयाल सीट से नीतू देवी, हल्द्वाडी से संजय सिंधवाल, सिंधवाल गांव से अतुल सिंह, तलाई से मीनाक्षी देवी जीती हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देहरादून के रायपुर ब्लॉक के गढ़ बुरसखंडा से सुमित्रा देवी, शेरकी से दिनेश, क्यारा से शर्मिला, सिमयारी से दीपक और सिल्ला से विजयराम ग्राम प्रधान के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उधमसिंह नगर जिले के रुदपुर के शांतिपुरी नंबर 1 से प्रधान पद पर कैलाश जोशी, शांतिपुरी नंबर 2 से चंद्रकला कोरंगा, शांतिपुरी 3 व 4 से राहुल तिवारी, जवाहर नगर से दीपा कांडपाल, गडरिया बाग से गीता देवी प्रधान पद पर जीतीं। रुद्रप्रयाग जनपद में अब तक 28 प्रधान के परिणाम घोषित। जिला पंचायत सदस्य के लिए कंडारा सीट सै निर्दलीय सुमन नेगी ने भाजपा के आधिकृत प्रत्याशी को हराया। देहरादून के सहसपुर का पहला परिणाम आया, चंदोटी ग्राम पंचायत से सीता कुमारी प्रधान बनी।

पर्ची से तो कहीं टॉस से हुई जीत हार:

टिहरी भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव मेड में प्रधान पद पर मामला टाई हो गया था। वहां पर दोनों प्रताशियांे को 179-179 वोट पड़े। जिसके बाद चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी पीआर चैहान की ओर से पर्ची डाल कर विजयी प्रत्याशी की घोषणा की गई। पर्ची में सुषमा देवी विजय रही। उधर, पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन परिणाम घोषित। चिटगल से चन्द्रशेखर पंत, उपराडा से जितेंद्र सिंह और पाली से पूजा देवी विजयी रहे। पाली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर बराबर मत मिलने से टॉस किया गया। यहां पुष्पा देवी और नीरू देवी को 120-120 मत मिले। टॉस में पुष्पा देवी जीती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button