राष्ट्रीय

1008 किलोग्राम की धूपबत्ती 14 फरवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगी

15 फरवरी को श्री रामचरित मानस-पाठ कार्यक्रम

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

सनातन रक्षक सेना द्वारा नागपुर से अयोध्या के लिये निकाली जा रही 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबत्ती की भव्य-दिव्य धार्मिक शोभायात्रा को केंद्रीय मंत्री भारत सरकार नितिन गड़करी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। रामनगर, राममंदिर, धरमपेठ नागपुर से निकाली जा रही दिव्य यात्रा 14 फरवरी 2024 बुधवार को अयोध्या धाम पहुंचेगी। 15 फरवरी को श्री रामचरित मानस-पाठ और 16 फरवरी को 1008 किलोग्राम की जैविक धूपबत्ती का धूप दीप कार्यक्रम आयोजित होगा।

दीपक शर्मा, प्रदेश संरक्षक, सनातन रक्षक सेना ने बताया की अनुरमा सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष और चन्द्रप्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अमित सिंह राष्ट्रीय मंत्री और चंद्रवीर सिंह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष् के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देश के गणमान्य नेता और हस्तियां भाग लेंगी। अयोध्या धाम पहुंचने के पश्चात 15 फरवरी को श्री रामचरित मानस-पाठ का आयोजन किया जायेगा। 16 फरवरी को 1008 किलोग्राम की धूपबत्ती का धूप दीप का कार्यक्रम लोगों को श्रद्धा और भक्तिभाव से ओतप्रोत कर देगा।
इच्छुक भक्तजन बसों में अपनी बुकिंग करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8395000033 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button