संस्कृति एवं संभ्यता
वैश्य एकता दिवस के मौके पर दिया गौ सेवा का संदेश

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने वैश्य एकता दिवस आईवीएफ के संस्थापक अध्यक्ष रामदास अग्रवाल जी की जन्म जंयती के मौके पर गौ सेवा कर एकता दिवस का संदेश दिया। दीपक सिंघल ने कहा कि रामदास अग्रवाल ने अपने 50 वर्षों के सामाजिक और राजनैतिक जीवन में वैश्य समुदाय को विश्व स्तर पर सशक्त और एकजुट करने के लिए कार्य किया।
इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री रमेश गोयल, नीता गर्ग, निकुंज गुप्ता,उपेद्र अग्रवाल, विशाल गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, मनोज गोयल, मनोज सिंघल, महेश गुप्ता, सोमित गर्ग, राजीव गुप्ता, रितु गोयल आदि मौजूद रहे ।



