22 मार्च को होगा हैप्पी स्ट्रीट फन एंड फिटनेस मार्निंग का आयोजन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और उन्हें फिट रखने के लिए हैप्पी स्ट्रीट समिति के तत्वावधान में 22 मार्च को हैप्पी स्ट्रीट फन एंड फिटनेस मार्निंग का आयोजन किया जाएगा।
हैप्पी हैप्पी स्ट्रीट आयोजन समिति की ऑर्गेनाइजर अलोकिता जैन ने जानकारी दी कि 22 मार्च को पुलिस लाइन देहरादून में सुबह 6.00 से 10.00 बजे तक समिति की ओर से स्वास्थ्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दूनवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में प्रतिभाग करने की अपील की है।
आयोजन की गतिविधियां :
मैराथन रनिंग : 2 एवं 5 किमी
400 मीटर मैराथन रनिंग : 05-10 साल के बच्चां के लिए
400 मीटर मैराथन रनिंग : 60 साल से अधिक की महिलाआें के लिए
योग, जुम्बा, पिलाटीज सत्र
बच्चों के लिए इंटरेक्टिव पेंटिंग गतिविधि
विभिन्न मनोरंजक खेल एवं फिटनेस गतिविधियां



