व्यक्तित्व
ग्राम हमरोऊ के वैभव चौहान को सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र सम्मान

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून के चकराता विकासखंड स्थित ग्राम हमरोऊ, खत सिली गोथन निवासी कैप्टन वैभव सिंह चौहान को उनकी वीरता और साहस के लिए सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया है। कैप्टन वैभव ने पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में नष्ट कर दुश्मन के मंसूबों का करार जवाब देकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान कैप्टन वैभव चौहान ने 8 मई 2025 को राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में नष्ट कर अपनी ड्यूटी और देश की रक्षा में अदम्य भूमिका का निर्वहन किया। उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस को देखते हुए भारतीय सेना की ओर से उन्हें सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। कैप्टन चौहान को मिले सम्मान पर उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।



