व्यक्तित्व

राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन

डीबीएल संवाददाता।

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक वातायन का विमोचन राजभवन में किया गया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक की विषयवस्तु की प्रशंसा करते हुए लेखक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी एवं उनकी सुपुत्री डॉ. आयुषी सैनी को सम्मानित किया।

अंग्रेजी भाषा में लिखी गई पुस्तक में राज्यपाल के बाल्यकाल, शिक्षा, पारिवारिक संस्कार, सैन्य जीवन, राष्ट्रसेवा तथा जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी सहित गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button