राजनीतिक
धामी मंत्रीमंडल का विस्तार : कौशिक, भरत चौधरी, खजान दास, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा टीम में शामिल

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
धामी सरकार की मंत्रीमंडल टीम में पांच विधायकों को शामिल किया गया है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार के तहत जिन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, उनमें हरिद्वार से मदन कौशिक, रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी, देहरादून से खजान दास, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। इन नामों को संगठन में सक्रिय भूमिका, राजनीतिक अनुभव और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने ऐसे चेहरों को मौका दिया है, जो लंबे समय से संगठन और सरकार के बीच समन्वय में सक्रिय रहे हैं।



