उत्तराखंड

दून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित फ्लाइट होगी शुरू

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सम्पर्क बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा जल्द शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार उत्तराखंड को सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।

दून से 254 254 उडानें संचालित :

देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलौर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनउ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button