सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 9वाँ एक दिवसीय ऑल इंडिया इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट 2026 सम्पन्न हुआ। इस वर्ष टूर्नामेंट में मेजबान विद्यालय सहित देश के 9 स्कूलों के 31 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों अंडर-14 बॉयज़, अंडर-19 बॉयज़ और गर्ल्स ओपन कैटेगरी में आयोजित की गईं।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में बर्सर शिशिर श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण करते हुए टीम वर्क व खेल भावना की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल सदैव बच्चों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है।
स्पोर्ट्स हेड कंवलजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि 9वाँ ऑल इंडिया इंटरस्कूल गोल्फ टूर्नामेंट 2026 के आयोजन ने न केवल खेल को बढ़ावा दिया, बल्कि प्रतिभागियों के बीच सौहार्द, आपसी सम्मान और टीम वर्क जैसे जीवन मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करने का कार्य भी किया।



