कासिगा स्कूल ने 40 रनों से जीता मैच

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
8वें ऑल इंडिया पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। रविवार को दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का आगाज किया।
पहले सेमीफाइनल में कासिगा स्कूल की टीम ए नेवेल्हम बॉयज़ स्कूल को 40 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कासिगा स्कूल-ए ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें अयानवीरभाटिया ने महत्वपूर्ण 40 रन बनाए। जवाब में वेल्हम बॉयज़ स्कूल की टीम 17.4 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। ऋषभ डागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 15 रन देकर 4 विकेट लिए और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। ऋषभ डागर को उत्कृष्ट गेंदबाज़ीके लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे सेमीफाइनल मेंद सिंधिया स्कूल, ग्वालियर नेबी के बिरला स्कूल, पुणे को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीके बिरला स्कूल की टीम 16.4 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंधिया स्कूल ने 12.3 ओवर में 4 विकेट पे 77 बनाकर आसान जीत दर्ज की। अर्जुन कोठारी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष आहूजा ने नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अर्जुन कोठारी को उत्कृष्ट गेंदबाज़ीके लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।



