खेल

कासिगा स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न

मार्च पास्ट, घुड़सवारी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्रों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

देहरादून स्थित कासिगा स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं फेट का आयोजन किया गया। खेलों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के पदाधिकारियों, स्टॉफ एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन को खूब सराहा।

कासिगा स्कूल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय सारस्वत एवं स्कूल के चेयरमैन रमेश बत्ता ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में छात्रों की मार्च पास्ट के साथ आर्मी, आईआरबी एवं स्कूल के बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों का घुड़सवारी प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के छात्रों ने 60 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, सीनियर बालक-बालिकाओं की 4×100 मीटर रिले दौड़ में प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। परेड में अनुशासन, एकरूपता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पेसिफिक सदन को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, बेस्ट एथलेटिक कप पर नाइल सदन ने अपना कब्ज़ा जमाया।

इस अवसर पर स्कूल के पदाधिकारी डॉ. माधवदेव सारस्वत, सुनील जैन, स्कूल स्टॉफ सहित आमंत्रित अतिथि एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button