विकासखण्ड एकेश्वर के पणखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाणपत्र, शिकायत काउंटर पर मिलीं 58 शिकायतों पर जल्द होगी कार्यवाही

डीबीएल संवाददाता।
पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधामसड़क, रेलकनेक्टिविटी, मेडिकलकॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है। यह बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कही।
शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के पणखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अर्न्तगत विकासखण्ड एकेश्वर में पिछले 9 वर्षों में विकास कार्यों के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं के करीब 75 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण के कई कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं और अवशेष कार्यों को पूरा किया जा रहा है। शिविर में 19 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिकायत काउंटर पर मिलीं 58 शिकायतों पर मंत्री महाराज ने अफसरों को जल्द कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशु पालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अमृता रावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मोहिना रावत, ब्लाक प्रमुख पंकज बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



