एसयूडब्ल्यूजे पत्रकारिता के आदर्शों को कायम रखने में बनेगी मिसाल : सुनील अग्रवाल
स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई देहरादून के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने दायित्वों व जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई देहरादून के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने दायित्वों व जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल ने इस अवसर पर नवनियुक्त यूनियन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए आशा जताई कि एसयूडब्ल्यूजे की देहरादून इकाई पत्रकारिता के आदर्शों को कायम रखते हुए एक मिसाल कायम करेगी।
रविवार को देहरादून के राजपुर रोड स्थित नारायण मुनि भवन में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स जिला इकाई देहरादून के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार संतोष आनंद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर एसयूडब्ल्यूजे जिला इकाई देहरादून के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की दशा-दिशा निर्धारण में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकार की लेखनी आज भी लोगों के लिए विश्वसनीयता की कसौटी है।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ प्रदेश संघ प्रचारक संजय जी ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारिता के उद्देश्यों को कायम रखना समाजिक हित केलिए एक महत्वपूर्ण कारक है।पत्रकारिता के पुरातन समय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा पत्रकारिता का उद्देश्य व्यक्तिगत हित न होकर देश हित के लिए होना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार एवं एसयूडब्ल्यूजे यूनियन के प्रदेश संरक्षक शंकर दत्त शर्मा ने जिला इकाई देहरादून के पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारिता सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के साथ की जाए जिससे पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे।
कार्यक्रम में राज्य पत्रकार संरक्षण समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, सतेन्द्र चौहान, कुलदीप सिंह आदि ने भी एसयूडब्ल्यूजे यूनियन की देहरादून इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के समापन पर एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार नारायण भट्ट एवं चेतन सिंह खड़का ने सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पवन रावत ने किया।
इस अवसर पर पत्रकार सतीश कुमार, शिव प्रसाद सती, पीताम्बर कुमार, उमाशंकर कुकरती, नीता शर्मा, लक्ष्मी बहुगुणा, मनु सब्बरवाल, संजय सुमिताभ, कपिल गर्ग, चिरंजीव सहगल, आदित्य मलिक, लक्ष्मी बिष्ट, सत्येन्द्र कुमार चौहान, इन्द्र कुमार अरोड़ा, निधि अरोड़ा, कृष्ण कुमार सेमवाल, विनोद रावत, चन्द्रकला काला सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
अतिथियों एवं वरिष्ठों का किया सम्मान:

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों सहित यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित भी किया गया।



