डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत में किए जाने को लेकर उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को हरिद्वार की हरकी पैड़ी से संकल्प यात्रा की अगुवाई कर लोगों का जागरूक करेंगी।

सोमवार को देहरादून के प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक खेल की मेजबानी हमारे देश को मिलना एक गौरवशाली उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा के माध्यम से 2036 ओलंपिक खेलों के बारे में जनजागरूकता का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का प्रारंभ हरकी पैड़ी से किया जाएगा और वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में यात्रा का समापन होगा। ‘कांवड़ यात्रा का जयकारा 2036 ओलंपिक होगा हमारा’ के उद्घोष के साथ संकल्प यात्रा में संत समाज, प्रदेश के खिलाड़ी, मातृ शक्ति एवं युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
Back to top button