सामाजिक सरोकार

दून के साइकिल राइडर्स हुए एकजुट – सुरक्षित साइकिलिंग सिटी बनाने की मांग

डीबीएल संवाददाता।

देहरादून के साइकिलिंग समूहों से जुड़े राइडर्स ने दून को सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल साइकिलिंग सिटी बनाने की मांग की है। इस मौके पर पर्यावरणविद् पद्म भूषण अनिल प्रकाश जोशी सहित जानीमानी हस्तियों ने स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए राइडर्स की मांग को जायज बताते हुए उनका समर्थन जताया।

शनिवार को देहरादून के प्रैस क्लब में साइकिलिंग को प्रोत्साहन देने और राइडर्स के लिए सड़क सुरक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर व सुरक्षित यातायात की मांग ‘साइकिल फॉर चेंज’ विजन को लेकर दून के 100 से अधिक साइकिल राइडर्स एकजुट हुए। इस मौके पर उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर 12 किमी की साइकिल राइडिंग भी की। दून के मेयर सौरभ थपलियाल ने इस पहल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल राइडर्स की मांग के समर्थन में दून के प्रमुख साइकिलिंग समूहों पहाड़ी पेडलर, रोड स्पिन वॉरियर, सरमंग, मैत्री एडवेंचर क्लब, अरण्यानी, साइकिल सखी आदि के राइडर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार से यह मांग निरंतर उठाई जाएगी।

इस मौके पर पर्यावरणविद् अनिल प्रकाश जोशी, अनिल गुरंग, प्रभजोत सिंह, चांदनी अरोड़ा आदि ने भी दून को साइकिंिलग अनुकूल सिटी बनाने को लेकर अपने विचार रखे।

100 वर्ष पूरे कर चुके साइकिलिस्ट भी रहे मौजूद :

दून को सुरक्षित साइकिलिंग सिटी बनाने के समर्थन में शहर के 100 वर्ष पूरे कर चुके साइकिलिस्ट वेद प्रकाश दुग्गल एवं 87 साल के प्रकाश नांगिया ने पूरे उत्साह और जज्बे के साथ साइकिल चलाकर संदेश दिया कि साइकिल चलाना उम्र का मोहताज नहीं हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button