कैबिनेट मंत्री महाराज से चैक डैम निर्माण की मांग उठाई

डीबीएल संवाददाता।
प्रदेश के लोक निर्माण सिंचाई पर्यटन धर्मस्व विभाग मंत्री सतपाल महाराज को भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने मांगपत्र सौंपकर चकराता एवं लाखामंडल सहित जौनसार बावर क्षेत्र में यमुना और टोंस नदी पर सुरक्षा दीवार और चैक डैम निर्माण की मांग की।
भाजपा नेत्री एवं उत्तराखंड भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य बचना शर्मा ने मांग पत्र में कहा है कि यमुना और टोंस नदी के किनारे बसे जौनसार बावर लाखामण्डल सेरा धौरा पुड़िया पंणखेत चायामा गाता कुन्ना मुंऊडा कांनडोई मोऊठीं छुल्टाड गोढाड़ कांन्डी मुनोग लावडी दधरोटा नाडा, गंधसार राडकोटी मिगाड़ सहित कहीं गांवों में हर साल बरसात के महीनों में हालात भीषण हो जाते हैं। इन नदियों पर सुरक्षा दीवार और चैक डैम बनाये जाने से किसानों की उपजाऊ जमीन को पानी से कटने से बचाया जा सकेगा। केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मांग पत्र पर शीघ्र कार्य हेतु आश्वासन दिया है।



