खेल

द सेपियंस स्कूल के प्रतिभावान राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित

डीबीएल संवाददाता।

जनपद देहरादून के विकासनगर में आयोजित खेल महाकुंभ 2026 मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में द सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर की अंडर 14 खो-खो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। स्कूल के 5 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

स्कूल डायरेक्टर रश्मि गोयल, प्रधानाचार्या गीता नेगी, प्रबंधक रविकांत सपरा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों सहित अभिभावकों को बधाई दी।

इन खिलाड़ियों ने किया स्कूल का नाम रोशन:

प्रतियोगिता में आरव गुप्ता, अशद अंसारी, देवांश वर्मा, राज और प्रतीक का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button