संस्कृति एवं संभ्यता
जौनसार बावर की लोक गायिका कृपा रांटा को मानद उपाधि सम्मान

डीबीएल संवाददाता।
प्रदेश के जौनसार बावर की लोकगायन परंपरा और संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने के लिए लोक गायिका कृपा रांटा को कोलंबिया पैसिफिक ग्लोबल ऑनर्स काउंसिल की ओर से कोलंबिया पैसिफिक ऑनर काउंसिल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नबाजा गया।
उत्तरप्रदेश के मथुरा में आयोजित दीक्षांत समारोह में देशभर लोकगायन के संरक्षण के लिए विभूतियों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के जौनसार बावर की लोक गायिका कृपा रांटा को कोलंबिया पैसिफिक ऑनर काउंसिल डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद कृपा रांटा ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिजनों को इस उपलब्धि का प्रतिफल बताया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश व समूचे जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनायें दीं।



