उत्तराखंड

रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में अनिल व पीयूश रहे अव्वल

पिथौरागढ़ की टीम शिमला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की उत्तराखंड शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जनपदों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई, जिसमें रेड रिबन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित प्रश्नोत्तरी में छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

गुरुवार को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अमित शुक्ला, संयुक्त निदेशक, बेसिक सर्विस, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अनिल सती, बिनोद प्रसाद सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा केसी रावत, प्रादेशिक सचिव, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स आरएम काला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर काॅलेज, मानेल, जनपद पिथौरागढ से प्रतिभागी अनिल सिंह भाट एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धूर्चू, जनपद पिथौरागढ से प्रतिभागी पीयूश धामी, द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, शिकारपुर, हरिद्वार के अनुराग जोशी एवं राजकीय इण्टर काॅलेज, स्वागाज, हरिद्वार के नमन ने द्वितीय स्थान, हर्षित बिष्ट, राजकीय इण्टर काॅलेज, खेतीखान, चम्पावत एवं जिज्ञासा खर्कवाल, पी0 एम0 श्री0 राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, टनकपुर, चम्पावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पिथौरागढ़ की टीम अब शिमला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन संजय बिष्ट, उप निदेशक, टीबीआई ने किया। डॉ. अमित शुक्ला ने प्रतियोगिता में शामिल अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button