राजनीतिक

अजय भट्ट बोले, इस्तीफा दें हिमाचल के सीएम

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है। भट्ट ने कहा है कि सीबीआई की ओर से दायर एफआईआर के खिलाफ सीएम वीरभद्र की ओर से दायर की गयी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस लिए नैतिकता के लिहाज से उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए। हालांकि भट्ट इस सवाल पर चुप्पी साध गये कि उत्तराखंड की तमाम समस्याओं को छोड़कर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया के इस्तीफे की मांग का औचित्य क्या है ?

दून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आज पूरे देश की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में देश को तेजी से विकास के पथ पर बढ़ाया जा रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जनता ने बेदखल कर भाजपा को जिम्मेदारी सौंपी है। अब कांग्रेस की सरकार वाले देश के अन्य राज्यों जिनमें हमारे पडोसी प्रदेश हिमाचल प्रदेश से भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जनता सत्ता से बाहर करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्ट व आय से अधिक संपत्ति रखने के गंभीर आरोपों से घिरे हैं। वीरभद्र ने भ्रष्टाचार मामले को लेकर उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर केस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जो याचिका डाली थी उसे कोर्ट ने रद्द कर दिया है। भट्ट ने कहा कि समस्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए वीरभद्र को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Ajay Bhatt, Resigns, Himachal CM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button