अपना दून

एसयूडब्ल्यूजे की देहरादून जिला इकाई का गठन – भार्गव को महामंत्री एवं नैना को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

डीबीएल संवाददाता / देहरादून

स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की देहरादून जिला इकाई अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला इकाई के महामंत्री पद पर पंकज भार्गव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नैना सब्बरवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार राधाकृष्ण गैरोला ने जिला महामंत्री पद के लिए पंकज भार्गव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नैना सब्बरवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ पत्रकार चेतन खड़का, संतोष आनंद, नारायण भट्ट एवं अन्य सदस्यों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया, जिसके बाद दोनों पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का भरोसा दिलाया।

यूनियन के संयोजक नारायण भट्ट ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कुलदीप कुमार बड़कोट, उत्तरकाशी को भी यूनियन की सदस्यता प्रदान की गई।

बैठक में चेतन खड़का, राधाकृष्ण गैरोला, पंकज भार्गव,संतोष आनंद, मनु सव्वरवाल, दलजीत कौर, सूर्य प्रकाश, नैना सव्वरवाल, अनूप कण्डवाल, नीता शर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button