युवक के कटे पैर की करी सफल सर्जरी

डीबीएल संवाददाता।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टरों ने एक 23 वर्षीय युवक के कटे हुए पैर की सफल सर्जरी कर युवक को पूर्व की भांति जीवन यापन करने का तोहफा दिया है। एस्थेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. चिसेल भाटिया और ऑर्थाेपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने युवक की सर्जरी में अहम कार्य किया।
एस्थेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. चिसेल भाटिया ने बताया कि औद्योगिक दुर्घटना में घायल हुए युवक के दाहिने पैर का हिस्सा कट कर अलग हो गया था। युवक के परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून लाया गया। करीब आठ घंटे तक की गई सर्जरी के बाद युवक के पैर को दोबारा से जोड़ने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज को आईसीयू में लगातार निगरानी में रखा गया। 14 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद मरीज को स्थिर हालत में छुट्टी दे दी गई।



