उत्तराखंड

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुनियाल गांव में किया सैन्यधाम का भूमि पूजन

डीबीएल ब्यूरो / देहरादून

देेहरादून के गुनियाल गांव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को करीब 63 करोड़ की लागत से बने रहे भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा का विधिवत समापन भी किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी ने सैन्यधाम निर्माण के लिए सूबे के शहीदों के आंगन से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश में डाला गया। साथ ही वीर शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर तथा उन्हें शौर्य सम्मान पत्र प्रदान देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, विधायक विनोद चमोली, सहदेव पुण्डीर, प्रदीप बत्रा, खजानदास, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद रहे।

पीएम मोदी की परिकल्पना के अनुरूप बनेगा सैन्य धाम:

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्परा है कि जो देश के लिए अपनी जिंदगी न्यौछावर करते हैं, उनको देवतुल्य माना जाता है। उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि, वीरता और पराक्रम की भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड में पांचवा धाम सैन्यधाम बन रहा है। सैन्यधाम में शहीद सैनिकों की आंगन की पवित्र मिट्टी लाई गई है। उत्तराखंड सरकार से जो अपेक्षा थी, उसके अनुरूप सैन्य धाम बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस राज्य को अलग राज्य का दर्जा दिया था।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को दी श्रद्धांजलि:

कार्यक्रम के दौरान हेलीकाॅप्टर दुर्घटना में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर उनके सम्मान में दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button