सेमिनार में साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताये

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
साइबर क्राइम की चपेट से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। साइबर क्राइम विषय पर सेवाभाव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में यह बात विषय विशेषज्ञों ने कही। इस मौके पर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल जिम्मेदारी तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीके भी बताये गए।

शनिवार को दून लाइब्रेरी के सभागार में सेवाभाव फाउंडेशन की ओर से एम्पॉवर वूमन इन साइबर सिक्योरिटी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताते हुए अनुभव साझा किए। सेवाभाव फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या बेनिवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ मनोज बेनिवाल, डॉ. जुही गर्ग, प्रिया गुलाटी एवं अदिति शर्मा आदि विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
संस्था के सचिव आशीष बेनिवाल ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिवस डबराल, अमित नौटियाल, उज्ज्वल नौटियाल, शालू राजपूत, शिवानी द्विवेदी आदि ने अहम भूमिका निभाई।
काव्य सत्र रहा प्रेरणाश्रोत :
आयोजन के दौरान महिला सशक्तिकरण पर आधारित काव्य सत्र उपस्थित समूह को प्रेरित करने वाला रहा। दिनेश डबराल, कुलदीप धारवाल जी ने महिलाओं के सम्मान, शक्ति एवं आत्मनिर्भरता पर आधारित काव्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं ।



