उत्तराखंडव्यक्तित्व

निर्भीक पत्रकार और जनसरोकारों की आवाज काॅमरेड बच्चीराम कौंसवाल यादगारी व्यक्तित्व: जय सिंह रावत

जन संवाद समिति के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में पत्रकार त्रिलोचन भट्ट को निस्वार्थ भाव के साथ कार्य करने के लिए किया सम्मानित।

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

जन संवाद समित के तत्वावधान में काॅमरेड बच्चीराम कौंसवाल को श्रद्धासुमन करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने कहा कि निर्भीक पत्रकार और जनसरोकारों की आवाज काॅमरेड कौंसवाल यादगारी व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि आज दिशा विहीन राजनैतिक परिपेक्ष्य और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए काॅमरेड कौंसवाल जैसे लोगों की जरूरत है। इस दौरान पत्रकार त्रिलोचन भट्ट को जन संवाद समिति के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में निस्वार्थ भाव के साथ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

शनिवार को दून में काॅमरेड बच्ची राम कौंसवाल स्मृति सम्मान एवं व्याख्या-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत काॅमरेड सतीश धौलखंडी की मधुर आवाज में जनसरोकारिक गीत के साथ हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा0 सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने जन सरोकारों के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे काॅमरेड बच्चीराम कौंसवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयोजन के वरिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार बनवारी लाल उनियाल ने कहा कि काॅमरेड कौंसवाल समाज के विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने के पक्षधर थे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने अपनी पत्रकारिता के शुरूआती दिनों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि काॅमरेड कौंसवाल सही मायनों में पत्रकारिता के हितैषी और उनके लिए मागदर्शी रहे। वर्तमान राजनैतिक परिपेक्ष और पत्रकारिता के दिशाविहीन स्तर पर जिंता जताते हुए उन्होंने काॅमरेड कौंसवाल जैसी विचारधारा की जरूरत पर जोर दिया।

जन संवाद समिति के कमलेश खंतवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि काॅमरेड कौंसवाल की सोच थी कि संस्कृति को संजो कर रखने, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों को लेकर संस्थागत रूप में कार्य से ही लक्ष्यों को सुगमता के साथ हासिल किया जा सकता है। 

इस मौके पर काॅमरेड बच्ची राम कौंसवाल की धर्मपत्नी जागेश्वरी कौंसवाल, काॅमरेड शिव प्रसाद देवली, डा0 जितेन्द्र भारती, राजेश पाल, सुबोध भंडारी, निर्मला बिष्ट, सुभाष बड़त्वाल, मनमोहन खंतवाल सहित जन संवाद समित के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button