प्रख्यात रंगकर्मी अतीक अहमद के निधन पर माकपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात रंगकर्मी अतीक अहमद के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर दो मिनट का मौन रखा। पार्टी ने उनके योगदान को याद किया साथ ही शोक सन्तप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
अतीक अहमद पिछले 40 वर्षों से रंगकर्म से जुड़े हुए थे। उनकी देखरेख में सैकड़ों की संख्या में कलाकारों को तैयार किया गया जो की आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित है। शोकसभा में स्वर्गीय कामरेड विद्या सागर नौटियाल की पत्नी के निधन पर भी दुख प्रकट किया गया।
बैठक में कामरेड राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सजवाण, राजेन्द्र पुरोहित, कमरुदीन, अनंत आकाश, लेखराज, शम्भू प्रसाद ममगाईं, किसन गुनियाल, माला गुरुंग, विजय भट्ट, शेर सिंह राणा, विनोद खंडूरी, सुधा देवली, पुरुषोत्तम बडोनी, सूंदर थाप, नुरेशाह, भगवन्त पयाल आदि उपस्थित थे।