सामाजिक सरोकार

जल, जंगल, जमीन एवं बेटी बचाओ अभियान : लोगों को जागरूक करेंगे हैलो जिन्दगी संस्था के कार्यकर्ता

देहरादून। दून की हैलो जिन्दगी संस्था के कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल, जमीन और बेटी बचाओ अभियान के तहत देहरादून से बद्रीनाथ तक बाइक यात्रा कर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विनीत कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार 01 जून को देहरादून से शुरू हुई यह यात्रा 04 जून को भारत के आखिरी गांव माणा में सम्पन्न होगी।

शुक्रवार को यात्रा के शुभारंभ अवसर पर करनपुर स्थित हनुमान मंदिर में देवभूमि लाइव न्यूज पोर्टल से वार्ता के दौरान हैलो जिन्दगी संस्था के अध्यक्ष विनीत त्यागी ने बताया कि जिस तेजी से जाने और अनजाने में जंगलों को नष्ट किया जा रहा है उससे हमारे आसपास का पर्यावरण तो असंतुलित हो ही रहा है साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन पर भी संकट मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि पेड़ कटने से प्राकृतिक जल के श्रोत सूख रहे हैं जिससे अब जल संकट की समस्या विकट रूप लेती जा रही है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के किनारों की जमीन और जंगल काटकर जिस तरह से जमीन का दोहन किया जा रहा है यह आने वाली पीढ़ी के अस्तित्व के लिए भी खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना बेटियों के समाज की परिकल्पना भी कैसे की जा सकती है।

जागरूकता अभियान में शामिल टीम में अनिल राठौर, गौरव रावत, निशित क्षेत्री, नितिन त्यागी, पंकज सिंह पोखरिया, सुमित चौधरी आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button