अपना दून

निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप हो राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण: डॉ0 आशीष

डीबीएल संवाददाता।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण किए जाने के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों पर समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी डॉ0 चौहान ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित प्रकरणों का परीक्षण निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों में उपलब्ध अभिलेखों एवं साक्ष्यों का विधिवत परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, पुलिस विभाग से अधिकारियों सहित राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button