मसूरी शरदोत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर से
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2017/10/Mussoorie-Sardotsav.jpg)
मसूरी। नगर पालिका परिषद 25 अक्टूबर से शरदोत्सव का आगाज करने जा रही है। पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने शरदोत्सव के आयोजन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से आयोजन को यादगार बनाया जाएगा।
रविवार को मसूरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले शरदोत्सव का ब्रोशर जारी किया। उन्होंने बताया कि शरदोत्सव आगामी 30 अक्टूबर तक चलेगा। छह दिन के इस शरदोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही प्रदेश व देश के विभिन्न भागों की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी। वहीं कार्यक्रम में वॉलीवुड के गायकों सहित कव्वाली, खेलकूद प्रतियोगिताए व अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आईटीबीपी का कराटे शो, रॉक ब्लाइंबिंग, के साथ ही आईटीबीपी का बैंड डिस्पले भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसमें सभी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। शरदोत्सव के उदघाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री, सहित धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल सहित अनेक अतिथियों की स्वीकृति मिल रही है।
इस मौके पर उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, सभासद विरेंद्र पंवार, अरविंद गुसांई, जसबीर कौर, शिवारी भारती आदि मौजूद रहे।
Key Words : Uttarakhand, Mussoorie, Autumn Festival, Cultural Heritage, organized