उत्तराखंड
…अब धूम सिंह रावत के नाम से पहचाना जाएगा बड़कोट बस अड्डा

उत्तरकाशी। बड़कोट बस अड्डा अब स्वतंत्रता सेनानी धूम सिंह रावत के नाम से पहचाना जाएगा। दिवंगत धूम सिंह रावत ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तिलाड़ी कांड में एक संघर्ष शील सेनानी के रूप में आंदोलन का नेतृत्व किया था।
सोमवार को नगर पालिका पालिका परिषद् की ओर आयोजित एक कार्यक्रम में बड़कोट बस अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी धूम सिंह रावत बस अड्डा घोषित किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत धूम सिंह रावत के पुत्र हज्जार सिंह को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत ने पालिका सभागार में आयोजित एक सभा के दौरान दिवंगत धूम सिंह रावत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी धूम सिंह रावत के परिजन और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।
Key Words : uttarakhand, Dehradun, Barkot, Bus Stand, New Name