उत्तराखंड
ठाकुरपुर में सड़क निर्माण से आवागमन सुलभ होगा : विधायक पुंडीर

डीबीएल संवाददाता।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने को लेकर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम ठाकुरपुर में दुर्गा मंदिर से काली मंदिर मार्ग की टाइल्स सड़क का शिलान्यास किया।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि ठाकुरपुर में सड़क का निर्माण पूरा होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन सरल होगा। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गांवों की स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार किया जा रहा है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ किया जाए।



