संस्कृति एवं संभ्यता

मां यमुना के जयकारों के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

बड़कोट। अक्षय तृतीया के अवसर पर शुभ लग्न में यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हो गया है।

शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे मां यमुना की उत्सव डोली बड़े भाई शनि महाराज की अगुवाई में खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंची। जहां पूजा-अर्चना और मां यमुना के जयकारों के बीच विधि-विधान से दोपहर 12:15 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रदालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये। इस अवसर पर धाम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत सहित यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पर्यटन मंत्री गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। 29 अप्रैल को पर्यटन मंत्री हर्षिल से नेलांग वैली और तिब्बत बार्डर का भी भ्रमण करेंगे।

Key Words : Uttarakhand, Barkot, Yamunotri Dham,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button