खेल
सेपियंस स्कूल के छात्रों ने जूडो में दिखाया दमखम

डीबीएल संवाददाता।
जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला जूडो चैंपियनशिप में सेपियंस स्कूल विकासनगर के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से छह पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
सेपियंस स्कूल जूडो प्रशिक्षक बीएस राय ने बताया कि स्कूल की स्वर्ण पदक विजेता आयुषी रावत, अधीर राणा और आरव चौहान का चयन आगामी राज्य जूडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने विजेता छात्रों को शुभकामनायें दीं।



