लापता पति की खोज को पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

मानसिक स्थिति ठीक न होने का दिया हवाला :
रुद्रप्रयाग। असम राइफल से मेडिकल पर पेंशन आया एक जवान पांच दिनों से लापता चल रहा है। जवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उसका कई अता-पता नहीं चल पा रहा है। जवान की पत्नी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति की ढूंढखोज की गुहार लगाई है।
कोतवाली रुद्रप्रयाग में दी तहरीर में जवान मुकेश बिष्ट की पत्नी प्रीती देवी ने बताया कि वे रयांसू-पाली तहसील बसुकेदार के निवासी हैं। वर्तमान में मुख्यालय के सुविधानगर में रह रहे हैं। उनके पति असम राइफल से मेडिकल बोर्ड पेंशन पर घर आये, लेकिन करवाचौथ के दिन दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक घर से कहीं चले गये। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। आस-पास के लोगों के साथ ही सगे-संबंधियों से भी पता किये जाने के बाद कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द पति की तलाश किये जाने की गुहार लगाई है।
Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Police, Search, Missing Husband,Wife