व्यक्तित्व
वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद दुबे को सम्मानित किया

डीबीएल संवाददाता।
स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में अपनी सेवायें दे रहे वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद दुबे को जीवन्ती देवभूमि साहित्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था की ओर से प्रथम वार्षिकोत्सव 2026 सम्मान से सम्मानित किया गया है।
पत्रकारिता के साथ शिव प्रसाद दुबे सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते रहे हैं। जीवन्ती देवभूमि साहित्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था की अध्यक्ष कविता बिष्ट ने सामाजिक कार्यों के लिए दुबे के कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए उनकी सराहना की।



