अपना दून
एसयूडब्ल्यूजे देहरादून इकाई ने हरेला पर्व की शुभकामनायें दीं

डीबीएल संवाददाता।
स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसयूडब्ल्यूजे जिला इकाई देहरादून के पदाधिकारियों ने यूनियन के जिला इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश को तुलसी का पौधा भेंट कर हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया और सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनायें दीं।
एसयूडब्ल्यूजे जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि समाज मेें पर्यावरण जागरूकता का प्रचार करना यूनियन के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।
इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।



