जल्द होगा एसयूडब्ल्यूजे की देहरादून जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसयूडब्ल्यूजे की देहरादून जिला इकाई की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला इकाई की कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह का आयोजन जल्द किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने की।
शनिवार को आयोजित एसयूडब्ल्यूजे की बैठक में जिला महामंत्री पंकज भार्गव ने एजेंडा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व बैठकों में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया जा चुका है। अब कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाना है। इस संबंध में उन्होंने उपस्थित सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन और यूनियन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किए। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन की अगली बैठक 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा और अन्य संगठनात्मक विषयों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में चेतन खड़़का, पीतांबर कुमार, आरके गैरोला, नारायण दत्त भट्ट, संतोष आनंद, नीता शर्मा, सतीश पुंडीर, दलजीत कौर सहित यूनियन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



