उत्तराखंड

सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर यमुनाघाटी के सेवानिवृत्त सैनिकों को किया सम्मानित

बड़कोट/उत्तरकाशी। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के अवसर पर देश के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले सेना के शहीदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में यमुनाघाटी के पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

29 सितम्बर 2016 को देश की सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम मंे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त यमुनावैली के सैनिकों ने अपने सेवा काल के संस्मरण साझा किए। मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक राम प्रकाश डोभाल एवं विशिष्ट अतिथि, पूर्व सैनिक यशवंत सिंह उन्होंने बताया ने कहा कि भारतीय सेना एक जांबाज सेना के रूप में पहचानी जाती है। हर सैनिक देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी जयेंद्र सिंह रावत, जयवीर सिंह जयाड़ा, अजय पाल सिंह विधायक प्रतिनिधि रविंद्र रावत, संदीप राणा, भरत सिंह, मुकेश टम्टा, सोनू मीर, जय प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button