अपना दून
सहसपुर में 27 को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में आगामी 27 फरवरी, 2026 को दोपहर 12ः30 बजे से सहसपुर ब्लाक के राजकीय इंटर कॉलेज हरियावाला में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे और विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
शिविर में सरकार के विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान पेंशन, छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, पोषण, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, राशन कार्ड, स्वरोजगार आवेदन, आधार कार्ड, पीएम जीवन ज्योति एवं पीएम जीवन सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।



