अपना दून

विधायक पुंडीर ने राजावाला में सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

विधानसभा सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्राम राजावाला में कुल 82.46 लाख की लागत से बनने वाले दो इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों के तहत 1872 मीटर लंबे मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल पायेगी।

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्राम राजावाला के स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से दैनिक आवागमन, स्थानीय गतिविधियों और जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर ग्राम प्रधान कैलाश चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान देवकी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज चौधरी, जिला महामंत्री यशपाल नेगी एवं विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button