क्राइम

पुलिस की जांच में फर्जी निकला चंपावत युवती रेप कांड

डीबीएल संवाददाता।

हाल ही चंपावत में युवती से गैंग रेप मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले को फर्जी साबित कर दिया है। पुलिस का दवा है कि पीड़िता ने भी अपने बयानों में ये स्वीकार कर लिया है और आरोपियों की टैक्निकल लोकेसन भी घटना स्थल के बज़ाय दूसरे स्थानों पर मिली है।

बीते दिनों चंपावत जिले में एक युवती से गैंग रेप की घटना ने पूरे प्रदेश में बबाल मचा दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का निर्वाचन छेत्र होने के कारण कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश की साथ ही महिलाओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। चंपावत पुलिस ने दावा किया कि उनके द्वारा जो भी जांच की गई उसमें पाया गया है कि इस तरह की कोई भी वारदात युवती के साथ नहीं हुई और वह स्वयं इस फर्जी घटना में शामिल थी। पुलिस का दावा है कि राजनीतिक साजिश के तहत रची गई झूठी कहानी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button