उत्तराखंड

क्वीलीगढ़ व जौरासी की परंपराओं के संरक्षण पर किया मंथन

सजवाण वंश हितकारिणी संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने पुराना दरबार ट्रस्ट टिहरी अध्यक्ष से की मुलाकात

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

सजवाण वंश हितकारिणी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने संस्था के संस्थापक डॉ. जगमोहन सजवाण के नेतृत्व में पुराना दरबार ट्रस्ट टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष ठाकुर भवानी प्रताप सिंह पंवार से मुलाकात कर क्वीलीगढ़ व जौरासी में स्थापित मंदिर में पूजा अर्चना और अवशेषों के संरक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ठाकुर भवानी प्रताप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सोमवार को आयोजित मुलाकात के बारे में डॉ. जगमोहन सजवाण ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने टिहरी जनपद के गजा में ठाकुर भगत सजवाण की मूर्ति स्थापना के संबंध में घोषणा की गई है जिसे साकार करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग भी लिया जाएगा। डॉ. जगमोहन ने कहा कि इसके लिए इतिहास, लोकगीतों और अभिलेखों में उपलब्ध ऐतिहासिक तथ्यों, खोज तथा प्रमुख व्यक्तियों से सम्पर्क कर जानकारी एकत्रित करवायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पट्टी क्वीली के कोट गांव में दो साल पहले क्वीलीगढ़ में झण्डारोहण, दीप प्रज्वलित व प्रसाद वितरण और पूजा अर्चना की गयी थी जिसमें कुल पुरोहित बिज्लवाण व उनियाल भी शामिल थे। पूजा के साथ भूमि पूजन करवाया गया था तथा कोट गांव के पूर्व प्रधान पूनम गुसाईं के नेतृत्व में सफाई अभियान गांव की महिलाओं द्वारा चलाया गया।

इस अवसर पर सुन्दर सिंह सजवाण, भूपेंद्र सिंह सजवाण, जगपाल सिंह सजवाण, जसपाल सिंह सजवाण, दिपेश सिंह सजवाण, सुमन सिंह सजवाण, राहुल सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button