उत्तराखंड

राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल की तैयारियां परखीं

यूएसडीएमए में टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन, 02 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी मॉक ड्रिल

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

पूरे प्रदेश में 2 जुलाई को आयोजित होने वाली व्यापक मॉक ड्रिल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम चरण की तैयारियों का आकलन करने के लिए मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान राज्य के सभी 13 जनपदों एवं विभिन्न रेखीय विभागों की आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली, आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा राहत एवं बचाव कार्यों की कार्ययोजना का विस्तृत परीक्षण किया गया।

2 जुलाई को राज्य में अब तक की सबसे व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सभी 13 जनपदों में मानसून के दौरान आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए राज्य के अलग-अलग 66 स्थानों पर मॉक ड्रिल होगी। खास बात यह है कि जिन स्थानों पर यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, उनमें से 95 प्रतिशत स्थान नए हैं। मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी मॉक ड्रिल का निरीक्षण करेंगे।

30 जून को उत्तराखण्ड में पहुंचा मानसून :

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून ने 30 जून को उत्तराखण्ड में दस्तक दे दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जून में उत्तराखण्ड में 83 मिमी बारिश हुई है, जबकि जून का औसत 132 मिमी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button