स्वास्थ्य

रोबोटिक तकनीक से किडनी ट्रांसप्लांट कर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिखाई प्रतिभा

डीबीएल संवाददाता।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून में किडनी फेलियर की समस्या से जूझ रही युवती का रोबोटिक तकनीक से किडनी ट्रांसप्लांट कर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून से दी गई जानकारी के अनुसार 19 साल की एक युवती की दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया था जिस कारण वह नियमित डायलिसिस उपचार प्रक्रिया पर निर्भर थी। मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के लिए पहुंची युवती का रोबोटिक तकनीक से किडनी ट्रांसप्लांट कर डॉक्टरों ने उसे जीने की नई राह दिखाई।

ओपन सर्जरी की तुलना में जल्दी स्वस्थ होता है मरीज: डॉ. गर्ग

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉ. दीपक गर्ग ने बताया कि रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट जटिल किडनी ट्रांसप्लांट के तरीके को बदल रहा है, खासकर उन मरीजों के लिए जिनका वजन अधिक है या जिनमें सामान्य सर्जरी का खतरा ज्यादा होता है। इस तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक तरीके से की जा सकती है और मरीज पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में जल्दी स्वस्थ हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button